चित्रकूट , सितंबर 17 -- उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रमुख मंदिर कामतानाथ समेत सैकड़ों मंदिरों में दीप जलाए गए। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूरे चित्रकूट में मंदिरों, मठों, होटलों, घरों और दुकानों में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कामदगिरि की परिक्रमा की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित