चित्रकूट , अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र में गुरुवार को बरसाती पानी से उफनाते नाले में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गदाखान गांव निवासी कक्षा 10 के छात्र शिवम (15) और कक्षा सात के छात्र आयुष (13) बड़ार नाले में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की। बाद में दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों छात्रों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित