चित्रकूट , सितंबर 03 -- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जमीनी विवाद को लेकर भाई, भाभी और भतीजे ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर शिव प्रकाश विश्वकर्मा पर उनके भाई, भाभी और भतीजे ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मरणासन्न हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की बेटी संगीता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित