चित्रकूट , नवंबर 08 -- उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज दीपावली के पावन पर्व पर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई दीपदान किया अन्य दान किया।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामदगिरि पर्वत में दीपदान करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

पूरे चित्रकूट को दुल्हन की तरह सजाया गया था शाम को 8:00 बजे एक विशाल ड्रोन शो होगा जिसमें 500 ड्रोन भगवान श्री राम की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन करेंगे जिसे देखने के लिए लाखों लोग रामघाट में मौजूद रहेंगे प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह अपने दल बल के साथ लगातार मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया की आज के दिन मंदाकिनी नदी में स्नान करने एवं कामदगिरि में दीपदान करने का विशेष महत्व है उन्होंने बताया कि अमावस्या सोमवार को भी होगी और सोमवती अमावस्या होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सोमवार को भी चित्रकूट में बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित