चित्रकूट , सितंबर 29 -- मध्यप्रदेश के चित्रकूट नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 और 11 में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से रहवासी परेशान हैं। घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों के सामने पेयजल सहित दैनिक जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय रहवासियों के अनुसार, बीते दो दिनों से उनके घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते पीने के पानी, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों का कहना है कि लगातार दो दिनों से जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद नगर परिषद की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित