बांदा , जून 17 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने चित्रकूट के अमावस्या पर मेले में अपने परिजनों से बिछड़ी एक महिला तीर्थयात्री को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र की ननौरा गांव निवासी जनका की पत्नी मुन्नी अमावस्या के मेले में परिजनों के साथ चित्रकूट गई थी और वहां भटक कर परिवार से बिछड़ कर बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र पहुंच गई। सूचना पर नरैनी पुलिस ने उसे बरामद किया और थाना लाकर उसके परिजनों का पता लगाया।

उन्होने बताया कि महिला के परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे और तलाश करते-करते ललितपुर जिले में स्थित अपने घर पहुंच गए जिन्हें पुलिस ने सूचना देकर नरैनी कस्बा बुलाया गया और थाने में महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की और आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित