चित्तौड़गढ़ , जनवरी 22 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में पकड़ी गई नशे की फैक्ट्री संचालित करने के मामले में वांछित तीन आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि गत 17 जनवरी को जीवा नायकों का खेड़ा से पकड़े गये एमडीएमए पाउडर के मामले में फरार आरोपियों जगदीश बंजारा, राहुल बंजारा और अशोक बंजारा की गिरफ्तारी के लिये गुरुवार को आदेश जारी करके 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित