वाराणसी , सितंबर 27 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् पहुंचकर प्राकृतिक चिकित्सा उद्यान का अवलोकन किया और बाबा अवधूत भगवान राम के दर्शन भी किए।

श्री कुमार ने कहा कि चिकित्सक लोगों का इलाज करते हैं। उनकी छवि हमारे लिए जीवनदाता की है। मेरा यही मानना है कि चिकित्सक अपने ज्ञान और कौशल का सब कुछ समाज को दें। उन्होंने बताया कि काशी वह लगभग बीस वर्ष पहले बचपन में आए थे। रात्रि विश्राम वे सर्किट हाउस में करेंगे। सोमवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित