नयी दिल्ली , मई 31 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और चीनी के भाव लगभग अपरिवर्तित रहे जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 12 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,837 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,794 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे का भाव छह रुपये बढ़कर 3,278 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
सप्ताह के दौरान मसूर दाल की औसत कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 21 रुपये और 13 तुअर दाल 13 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल 29 रुपये और मूंग दाल चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित