नयी दिल्ली , फरवरी 17 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव घट गये। वहीं, गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये घटकर 3,842 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं की कीमत तीन रुपये बढ़कर 2,853 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। आटा आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 15 रुपये और चना दाल की 12 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मसूर दाल 11 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत नौ रुपये और उड़द दाल की आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

विदेशों में मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.74 प्रतिशत की बढ़त में 57.44 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सोया तेल की औसत कीमत 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंगफली तेल 33 रुपये और सरसों तेल 29 रुपये सस्ती हुई। वनस्पति में 19 रुपये और सूरजमुखी तेल में 15 रुपये की गिरावट रही। पाम ऑयल की कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी नौ रुपये महंगी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित