नयी दिल्ली , अप्रैल 19 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ दालों में भी तेजी रही। चीनी के भाव टूट गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 84 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,843 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं की कीमत 2,770 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। आटा आठ रुपये सस्ता हुआ और 3,270 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया।
सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 49 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 23 रुपये और मूंग दाल 22 रुपये मजबूत हुई। मसूर दाल नौ रुपये और तुअर दाल चार रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक बढ़त में रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित