नयी दिल्ली , मार्च 01 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी में भी तेजी रही। गेहूं की कीमत नरमी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 16 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,853 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 23 रुपये सस्ता होकर 2,834 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटा की कीमत भी 18 रुपये गिरकर 3,310 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित