नयी दिल्ली , अप्रैल 22 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीन और खाद्य तेलों में भी तेजी देखी गयी। गेहूं में नरमी का रुख रहा जबकि दालों के दामों में घट-बढ़ रही।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 10 रुपये बढ़कर 3,843 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं नौ रुपये सस्ता हुआ और 2,774 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही रही।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। तुअर दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत 22 रुपये और उड़द दाल की 17 रुपये बढ़ गयी। चना दाल 13 रुपये और मसूर दाल छह रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 67 रिंगिट चढ़कर 4,626 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72.09 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित