नयी दिल्ली , अप्रैल 12 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी में मजबूती देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 67 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,759 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 14 रुपये गिरकर 2,770 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 15 रुपये महंगा हुआ और 3,278 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 28 रुपये और मूंग दाल की सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 43 रुपये सस्ती हुई। तुअर दाल और चना दाल की कीमत 13-13 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित