नयी दिल्ली , अप्रैल 05 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों के भाव बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 27 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,825 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 15 रुपये गिरकर 2,784 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 17 रुपये सस्ता हुआ और 3,279 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 76 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल भी चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल में 40 रुपये और चना दाल में 27 रुपये की नरमी रही। उड़द दाल का भाव 11 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित