नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव घट गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी देखी गयी। चीनी में कमोबेश टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ रही।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 12 रुपये गिरकर 3,837 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं चार रुपये सस्ता हुआ और 2,780 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत आठ रुपये घट गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। चना दाल की औसत कीमत 34 रुपये घट गया। उड़द दाल और मसूर दाल 21 रुपये सस्ती हो गयी। मूंग दाल में चार रुपये की नरमी रही। तुअर दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा चार रिंगिट टूटकर 4,532 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.10 प्रतिशत नीचे 71.60 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित