नयी दिल्ली , अप्रैल 11 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। गेहूं में भी नरमी रही जबकि चीनी में तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 97 रुपये टूटकर 3,759 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं दो रुपये सस्ता हुआ और 2,770 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। मूंग दाल की औसत कीमत 32 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 35 रुपये और चना दाल 20 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल की कीमत 19 रुपये और मसूर दाल की नौ रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित