नयी दिल्ली , जुलाई 02 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी तेजी रही। चीनी के दाम पड़े रहे जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 15 रुपये चढ़कर 3,946 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं पांच रुपये महंगा हुआ और 2,805 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत स्थिर रही।
दाल-दलहनों में तेजी रही। उड़द दाल की औसत कीमत 35 रुपये और मूंग दाल की 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 13 रुपये और चना दाल छह रुपये महंगी हुई। तुअर दाल के भाव में टिकाव देखा गया।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 50 रिंगिट गिरकर 4,507 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.44 प्रतिशत की गिरावट में 65.13 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित