नयी दिल्ली , जून 13 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और दालों में भी नरमी देखी गया जबकि चीनी महंगी हुई। खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 59 रुपये टूटकर 3,831 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,771 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 14 रुपये बढ़ी।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 58 रुपये और मसूर दाल की 46 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल 24 रुपये और उड़द दाल नौ रुपये सस्ती हुई। चना दाल की कीमत लगभग पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 93 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल में 54 रुपये और सूरजमुखी तेल में 50 रुपये की तेजी रही। सोया तेल की कीमत 49 रुपये और पाम ऑयल की 22 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 28 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 20 रुपये महंगी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित