नयी दिल्ली , अप्रैल 30 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल में तेजी रही। चावल के साथ गेहूं और चीनी के भाव भी बढ़ गये। दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 22 रुपये बढ़कर 3,858 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं नौ रुपये की मजबूती के साथ 2,789 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे भी नौ रुपये महंगा हुआ। इसके अलावा दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा पांच रिंगिट टूटकर 4,573 रिंगिट प्रति टन पर रहा। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.69 प्रतिशत सस्ता हुआ और 73.61 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित