नयी दिल्ली , अप्रैल 09 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं और चीनी में भी गिरावट देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 28 रुपये घटकर 3,838 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं तीन रुपये सस्ता हुआ और 2,768 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 11 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी।
दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। चना दाल की औसत कीमत 37 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल 34 रुपये और तुअर दाल 25 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल का भाव 21 रुपये और मसूर दाल का दो रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 56 रिंगिट चढ़कर 4,642 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67.77 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित