नयी दिल्ली , अप्रैल 01 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल की औसत कीमत गिर गयी। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी नरमी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव तीन रुपये घटकर 3,865 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं 23 रुपये सस्ता हुआ और 2,790 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी 24 रुपये टूट गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंग दाल औसतन 28 रुपये और उड़द दाल 26 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। वहीं, मसूर दाल का भाव 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। तुअर दाल की कीमत सात रुपये और चना दाल की चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 60 रिंगिट टूटकर 4,768 रिंगिट प्रति टन पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित