नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को लगभग सभी चीजों में तेजी रही। चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 45 रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,784 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी तीन रुपये ऊपर रही।
दाल-दलहनों में तेजी रही। उड़द दाल की औसत कीमत 62 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 41 रुपये और मसूर दाल 40 रुपये मजबूत हुई। चना दाल 33 रुपये और मूंग दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा दो रिंगिट टूटकर 4,495 रिंगिट प्रति टन रह गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.86 प्रतिशत की बढ़त में 68.18 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित