पटना , मार्च 25 -- बिहार के उप-मुख्यमंत्री और खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि खान एवं भूतत्व विभाग चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित राजस्व के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
श्री सिन्हा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अब तक विभाग को 3252 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये कार्य विभागों और 150 करोड़ रुपये घाटों से प्राप्त होंगे। इस तरह विभाग को लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक जिलों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित