भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में भरतपुर के अटलबन्ध थाना क्षेत्र में शुक्रवार को निजी बस स्टैंड के अंदर खड़ी एक निजी बस में चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम करीब छह बजे चालक रामावतार ने आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानवीन कर रही है। बस में फंदे पर लटके शव की जानकारी होते ही मौके पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की तरफ से मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित