रायपुर , मई 11 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ चार विकेट लेने की अपेक्षा उनके छक्का लगाने में अधिक मजा आया।
भुवनेश्वर कुमार ने एमआई के खिलाफ 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी तीन गेंदों में नौ रन चाहिए थे। राज अंगद बावा ने वाइड यॉर्कर डालने का प्रयास किया, लेकिन भुवनेश्वर न केवल गेंद तक पहुंचे बल्कि उसे डीप कवर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। दो गेंद बाद तेजी से भागकर लिए गए और अपनी टीम आरसीबी को जीत दिला दी।
मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। भुवनेश्वर ने कहा, मैंने पहले भी कई बार अच्छी गेंदबाजी की है, विकेट भी लिए हैं। लेकिन मैंने सबसे अधिक मजा छक्का लगाकर लिया। मैं रोहित के ख़िलाफ़ पहले से सोचकर गेंदबाज़ी कर रहा था। मैं सोच रहा था कि रोहित आगे निकलकर खेल सकते हैं क्योंकि उन्होंने पहले मेरे ख़िलाफ़ ऐसा किया है। सूर्यकुमार नए बल्लेबाज़ थे। इसलिए मैं सामान्य लेंथ की गेंद डालना चाहता था और वह काम कर गई।"भुवनेश्वर के अब इस सीज़न में 21 विकेट हो गए हैं, जो किसी भी गेंदबाज़ से सबसे ज़्यादा हैं। इतना ही नहीं, वह बेहद किफ़ायती भी रहे हैं। पावरप्ले में उनकी इकॉनमी 7.00, बीच के ओवरों में 8.42 और डेथ ओवरों में 7.83 रही है। जिन गेंदबाज़ों ने पावरप्ले में कम से कम 50 गेंदें डाली हैं, उनमें उनकी इकॉनमी लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान के साथ संयुक्त रूप से सबसे बेहतर है। वहीं डेथ ओवरों में इसी 50 गेंदों के मानक पर वह सबसे किफ़ायती गेंदबाज़ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित