भिण्ड , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में चार साल आठ माह की बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने सत्ते उर्फ सतेंद्र सिंह यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को दोपहर आरोपी उसकी बेटी को घर से उठाकर ले गया और उसकी अंडरवियर उतारी। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।

ऊमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित