उदयपुर , मई 15 -- राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत चार लाख 13 हजार 675 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 670 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विभाग नेे शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गत एक से 14 मई तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1520 अभियोग दर्ज किए गए है।

इसी क्रम में चार लाख 13 हजार 675 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। राज्य में अभियान के दौरान कुल 69 वाहन जब्त करते हुए 670 आरोपियों का गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित