शिवपुरी , मई 20 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर कोतवाली थाना पुलिस ने चार लाख रुपये मूल्य की अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सरदार (23) निवासी बड़ागांव के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुना नाका के आगे एक पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.82 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है, तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित