शिवपुरी , अप्रैल 20 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नर्सरी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन जाटव (35) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बताया गया है कि यह कार्रवाई रविवार को मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित