बुरहानपुर , सितंबर 11 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में बुरहानपुर-खंडवा मार्ग पर चार पहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

निंबोला थाना पुलिस के अनुसार असीरगढ़ की कतिघाटी के पास असीरगढ़ निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जितेंद्र, पूनम और उसका एक साथी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बुरहानपुर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब पांच बजे की है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित