भागलपुर, सितंबर 27 -- िहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं भागलपुर जिला प्रशासन के सहयोग से यहां आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आज से शुरु हुई। स्थानीय सैडिंस मैदान में रविवार से आरंभ जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय , जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ खेल भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि विधार्थियों के लिए पढ़ाई हो या खेल, पूरी लगन और ईमानदारी से प्रयास करने से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को अपने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती है।खेल के जरिए खिलाड़ियों में टीम भावना विकसित होती है और अनुशासन की सीख मिलती है।
जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न हिस्सों से सरकारी विधालयो के करीब दो हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और उद्घाटन होने के बाद पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, खो - खो, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल एवं योग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वाॅलीबाॅल की 35, कबड्डी की 51,खो खो की 18 और बास्केटबॉल की 17 टीमें भाग ले रही है। खराब मौसम के बावजूद सभी खिलाड़ियों के आवासन, भोजन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित