नैनीताल , अगस्त 25 -- उत्तराखंड के नैनीताल में चार दिन से लापता नेपाली मूल के व्यक्ति का शव सोमवार को खाई से बरामद हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को पाइंस क्षेत्र में खाई में किसी व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली।
उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने 100 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान टिक बहादुर (40) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह 21 अगस्त 2026 से लापता चल रहा था। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित