चित्तौड़गढ़ , जुलाई 21 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना क्षेत्र में पुलिस एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से चार क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि थानाधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह ने पुलिस दल के साथ काटुन्दा मोड पर नाकाबन्दी की। इसी दौरान एक स्कोर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें रखे 22 प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ कुल 446 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित