भीलवाड़ा , अप्रैल 02 -- राजस्थान में भीलवाडा के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के साथ करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी भंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि कपड़ा व्यापारी मुकेश जागेटिया ने जनवरी 2024 में प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भंवर सिंह और उसके साथियों ने मिलकर उसके प्रतिष्ठान से करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित