सीतापुर , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चार अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।

पुलिस सूत्रों ने बताया की गैंग लीडर सौरभ त्रिवेदी निवासी गोरिया कला, कोतवाली देहात श्याम किशोर सिंह उर्फ कल्लू निवासी गोरिया कला कोतवाली देहात, सूरज निवासी लोध पुरवा थाना सधना, भानु उर्फ प्रशांत लोध निवासी चंदेरा थाना कमलापुर,के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

अभियुक्त गण एक सुसंगठित आपराधिक गिरोह बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अपराध करने के शातिर अपराधी हैं। समाज में उनके भय एवं आतंक के कारण आम आदमी उनके विरुद्ध साक्ष्य/ गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता। अभियुक्त गणों के विरुद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित कराकर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित