भरतपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में टट्टा का बास में शुक्रवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को सुबह युसुफ (50) का शव उसकी दुकान के बाहर चारपाई पर मिला। उन्होंने बताया कि कल रात यूसुफ जब अपनी दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी किसी ने लाठी से उसके सिर पर वार करके हत्या कर दी। सुबह यूसुफ की पत्नी उसे जगाने खेत पर गई तो खाट पर यूसुफ को मरा पाया। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित