टिहरी , मई 10 -- उत्तराखंड के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत रविवार को शिवपुरी के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 25 यात्री, चालक और परिचालक सवार थे। बस बद्रीनाथ धाम से हरिद्वार की ओर जा रही थी। दुर्घटना में एक महिला यात्री घायल हुई हैं, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बस शिवपुरी के पास पहुंची ही थी कि चालक की ओर की खिड़की खुल गई। चालक खिड़की बंद करने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित