टिहरी , मई, 15 -- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग ने निजी वाहनों के अवैध व्यवसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर बीते रोज भद्रकाली एनएच-34 क्षेत्र में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने चार वाहनों को जब्त कर दिया, जबकि विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 12 चालान किए गए।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र राज ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम ने अभियान के दौरान पाया कि कुछ निजी वाहनों का उपयोग नियमों के विपरीत व्यवसायिक रूप से किया जा रहा था। ऐसे दो वाहनों को तत्काल सीज़ कर दिया गया। वहीं अन्य परिवहन संबंधी अनियमितताओं में दो और वाहनों पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित