श्रीगंगानगर , मई 28 -- राजस्थान में हिमाचल प्रदेश के चामुंडा देवी में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में राज्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य कोच एवं टीम प्रभारी देवेंद्र राजपूत ने गुरुवार को बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से 32 खिलाड़ियों ने शिरकत की। टीम ने 17 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देश के सात राज्यों के करीब 350 खिलाड़ियों ने शिरकत की।

उन्होंने बताया कि कड़े मुकाबलों के बीच राजस्थान प्रथम, हरियाणा द्वितीय और हिमाचल प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित