वाराणसी , सितंबर 28 -- ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सालधा ग्राम स्थित सपादलक्षेश्वर धाम में अपना चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण कर मंगलवार को काशी आयेंगे।
काशी पहुंचने पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद जी के अगुवाई में संतों एवं भक्तों द्वारा शंकराचार्य जी का पुष्पवर्षा एवं जयकारों के मध्य स्वागत-वंदन किया जाएगा। श्रीविद्यामठ में उनके चरणपादुका का पूजन कर भक्तों द्वारा आरती अर्पित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित