अलवर , अगस्त 06 -- राजसथान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि बदमाश की पहचान विशाल सैनी (23) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 14 जून को रात करीब 12 बजे देवयानी अस्पताल के पास पोस्ट ऑफिस के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और पीड़ित से रुपये मांग। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित