भीलवाड़ा , अक्टूबर 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात लुटेरा एक महिला पर चाकू से हमला कर उसके गले से करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे धापू बाई शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान एक युवक ने उस पर चाकू से हमला करके उसके गले से सोने के आभूषण छीन लिए। चाकू लगने से महिला घायल भी हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध लुटेरा नजर आया है। आरोपी ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान और तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित