बैतूल , अप्रैल 21 -- मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल को फरियादी स्वपनिल सुरे (20) निवासी माचना नगर भग्गुढाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। इस पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक उर्फ दीपक जावलकर (25) बताया और हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना गंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित