मुरैना , जुलाई 12 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार को चलते कंटेनर के केबिन में अचानक आग लग गई। चालक और क्लीनर ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कंटेनर ग्वालियर से आगरा जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर होटल इन्द्रलोक के समीप उसके केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और क्लीनर के साथ वाहन से बाहर निकल गया।

आग की तेज लपटों के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग से कंटेनर का केबिन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहां मौजूद वाहन चालकों और अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित