भरतपुर , सितम्बर 19 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बे में शनिवार को मीराना रोड पर स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन का अगला पहिया अचानक निकल जाने से अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहिया निकलते ही वैन असंतुलित हो गई और उसमें सवार बच्चों में घबराहट फैल गई, हालांकि चालक की त्वरित सूझबूझ से सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित