भरतपुर , अक्टूबर 16 -- राजस्थान में धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी चंबल पुल पर शुक्रवार को एक मोटर साइकिल के लावारिस हालत में खड़ी मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल आकाश की बताई गई है। उसके परिजनों ने आकाश के चंबल नदी में कूद जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया है।

आकाश मुरैना में अपने रिश्तेदारों को पैसे देने निकला था। गुरुवार रात करीब 12 बजे उसकी मोटर साइकिल के पुराने चंबल पुल पर मिलने के बाद परिजनों ने आज सुबह पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल युवक के नदी में कूदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और बचाव दल आकाश का पता लगाने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित