भरतपुर , अक्टूबर 27 -- मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र में घड़ियाल सहित विभिन्न जलीय वन्यजीवों के संरक्षण एवं शीर्ष न्यायालय के निर्देशों की पालना के संबंध में मंगलवार को मध्यप्रदेश के पारिस्थितिकी केंद्र देवरी में आयोजित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में धौलपुर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्य सुनील लिमये की उपस्थिति में हुई बैठक में धौलपुर के जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित वन, खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में शीर्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत मामला और संबंधित न्यायालयीन आदेशों के अनुपालन में विभिन्न विभागों की कार्रवाईयों की अद्यतन स्थिति का निरीक्षण एवं समीक्षा करने के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों से जुड़ी कार्रवाईयों एवं प्रगति की जानकारी ली गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित