चम्पावत , जून 17 -- उत्तराखंड के चंपावत जिले में 17 से 20 जून तक चार दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बुधवार को नगर पालिका परिषद चम्पावत, गुरुवार को नगर पालिका परिषद लोहाघाट एवं नगर पंचायत बनबसा, शुक्रवार को नगर पालिका परिषद टनकपुर तथा शनिवार को नगर पंचायत पाटी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 17 जून को विकासखंड चम्पावत, 18 जून को विकासखंड लोहाघाट, 19 जून को विकासखंड पाटी और 20 जून को विकासखंड बाराकोट में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित