चम्पावत , अप्रैल 20 -- उत्तराखंड के चम्पावत जिले में आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ बाह्य न्यायालय टनकपुर में भी संपन्न होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत की जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय जाकिर हुसैन ने बताया कि लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से होगा। इस दौरान न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित